फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   4.44 lakh cash on UP-MP border

उड़नदस्ता टीम ने चार पहिया वाहन से पकड़ी 4.44 लाख की नकदी

Wed, 12 Jan 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
4.44 lakh cash on UP-MP border
श्रीनगर (महोबा)। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित कैमाहा बॉर्डर में चेकिंग के दौरान उड़नदस्ता टीम ने लोडर वाहन से 4.44 लाख की नकदी पकड़ी है। आशंका जताई जा रही है कि इसका प्रयोग चुनाव में किया जाना था। उड़नदस्ता प्रभारी ने बरामद नकदी में कोषागार में जमा कराया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने यूपी-एमपी की सीमा पर अवैध शराब, नकदी आदि की चेकिंग के लिए उड़नदस्ता टीम की तैनाती की है। मंगलवार को उड़नदस्ता प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मध्यप्रदेश की ओर से महोबा आ रहे चार पहिया वाहन को रोका गया। जिसमें सवार कानपुर देहात के मंसूरा निवासी सुरेंद्र बाबू के पास से 4.44 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई। सुरेंद्र बाबू ने स्वयं को व्यापारी बताया है तब टीम उसे थाना श्रीनगर ले गई। पूछताछ के दौरान व्यापारी रुपयों का हिसाब नहीं बता सका। जिस पर उड़नदस्ता प्रभारी ने बरामद धनराशि को कोषागार में जमा करा दिया।
विज्ञापन

उड़नदस्ता प्रभारी ने बताया कि यदि व्यापारी द्वारा बरामद रुपयों का हिसाब दिया जाता है तो नकदी को रिलीज किया जाएगा। टीम ने चार पहिया वाहन को थाने में खड़ा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed