फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   37 Nirankari devotees donated blood on Human Unity Day

Mahoba News: मानव एकता दिवस पर 37 निरंकारी भक्तों ने किया रक्तदान

Sat, 25 Apr 2026 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 25 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
37 Nirankari devotees donated blood on Human Unity Day
महोबा। मानव एकता दिवस पर शुक्रवार को संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन की ओर से सत्संग के बाद एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान 37 महादानियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक संचालक हेमराज की देखरेख में हुआ। जिला चिकित्सालय के चिकित्सक और उनकी टीम ने रक्तदाताओं के स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान स्वच्छता, सतर्कता व सेवा-भाव का विशेष ध्यान रखा गया। संचालक ने बताया कि मानव एकता दिवस 24 अप्रैल को बाबा गुरबचन सिंह की दिव्य स्मृति में, सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज और निरंकारी राजपिता के सान्निध्य में दिल्ली के ग्राउंड नंबर- 8 में आयोजित हुआ। इसके साथ ही देश के हजारों सत्संग केंद्रो पर श्रद्धा व समर्पण भाव से यह आयोजन हुआ। संत निरंकारी मण्डल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि देश में 200 स्थानों पर रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस दौरान निरंकारी मिशन के विनोद राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed