फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   33 KV power sub station will be built in Mahoba Sijhari

Mahoba News: महोबा सिजहरी में बनेगा 33 केवी बिजली सब स्टेशन

Sat, 23 Sep 2023 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
33 KV power sub station will be built in Mahoba Sijhari
श्रीनगर (महोबा)। विकासखंड कबरई की सिजहरी ग्राम पंचायत व आसपास के 14 गांवों के बाशिंदों के लिए खुशखबरी है। सिजहरी में शीघ्र ही बिजली विभाग 33 केवी का सब स्टेशन स्थापित करेगा। इसका प्रस्ताव विद्युत विभाग की ओर से शासन को भेज दिया गया है। जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही अंतिम चरण में है। यदि सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही सब स्टेशन स्थापित किए जाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

श्रीनगर में स्थापित 33 केवी सब स्टेशन से अभी चार फीडरों को सप्लाई दी जाती है। जिसमें सिजहरी क्षेत्र के 14 गांव भी शामिल हैं। लोड ज्यादा होने के कारण उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं मिलती। कम वोल्टेज भी समस्या बनी रहती है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की इस समस्या को गंभीरता से लिया। सिजहरी गांव में 33 केवी सब स्टेशन स्थापित किए जाने के लिए अधीक्षण अभियंता आरएस गौतम ने प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा है। शासन स्तर से स्वीकृत मिलते ही सब स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू होगा। ग्राम पंचायत की ओर से सब स्टेशन स्थापित किए जाने के लिए भूमि चयन कर प्रस्ताव भी भेजा है। जिसकी स्वीकृति एसडीएम महोबा से मिलना है। जमीन हस्तांतरित होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य ने बताया कि 33 केवी सब स्टेशन में पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। साथ ही करीब 25 किलोमीटर नई लाइन भी बिछाई जाएगी। उधर, ग्राम प्रधान नरेश राजपूत ने बताया कि ग्राम सभा की ओर से जमीन का प्रस्ताव बनाकर लेखपाल के माध्यम से एसडीएम को भेजा गया है।
विज्ञापन

सिजहरी गांव में प्रस्तावित 33 केवी सब स्टेशन निर्माण के बाद किशोरगंज, भंडरा, मवई, बरा, पलका, सलारपुर, तिंदोली, सिजहरी, बसौरा, मझलवारा, बनियातला, मिरतला, बिलखी, मुरानी गांव के उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। अवर अभियंता ने बताया कि कुछ अन्य गावों को श्रीनगर पावर हाउस में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed