फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   3.28 lakh fraud in the name of installing mobile tower

Mahoba News: मोबाइल टावर लगाने के नाम पर 3.28 लाख की धोखाधड़ी

Mon, 17 Nov 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 17 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
3.28 lakh fraud in the name of installing mobile tower
महोबा। कोतवाली चरखारी के लुहारी गांव के दो युवकों ने मोबाइल टॉवर लगवाने के नाम पर अपने ही रिश्तेदारों व ग्रामीणों से 3.28 लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने एक युवक को बंधक बनाकर पीटा और फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हमीरपुर के थाना जलालपुर के बिलगांव निवासी राकेश ने बताया कि उसकी रिश्तेदारी रामस्वरूप निवासी ग्राम लुहारी, चरखारी के यहां है। रामस्वरूप ने उससे गांव में टाॅवर लगवाने के लिए कहा। तब उसने टावर लगवाने के लिए रामस्वरूप को एग्रीमेंट के नाम पर 20 हजार रुपये दिए। इसके बाद राकेश के चाचा, अन्य रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने भी टावर लगवाने के लिए रुपये देने शुरू कर दिए। इस तरह से रामस्वरूप को राकेश के माध्यम से 3.28 लाख रुपये दिए गए लेकिन एक भी टावर नहीं लगा। उसने रुपये मांगे तो रामस्वरूप ने एक भी रुपया वापस नहीं दिया।
विज्ञापन

रिश्तेदारों और चाचा के बार-बार रुपये मांगने से परेशान राकेश ने अपनी जमीन गिरवी रखी और कुछ जेवरात बेचकर रुपये वापस किए। उसे लुहारी गांव के लोगों ने बताया कि कई अन्य लोगों से भी रामस्वरूप इसी तरह की धोखाधड़ी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ अक्तूबर 2025 को वह अपने रुपये मांगने के लिए ग्राम लुहारी स्थित रामस्वरूप के घर गया। इस पर रामस्वरूप ने अपने साथी भान सिंह के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद उस पर तमंचा से फायर करके जान से मारने की कोशिश की। कई अन्य लोग मौके पर आ गए तो दबंग उसे छोड़कर भाग गए।

इसकी शिकायत चरखारी पुलिस से की गई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। तब पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर रामस्वरूप व उसके साथी भान सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed