फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   315 centers set up for literacy exam; 3,500 newly literate individuals to take the test.

Mahoba News: साक्षरता परीक्षा के लिए बने 315 केंद्र, 3500 नवसाक्षर देंगे परीक्षा

Thu, 17 Sep 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
315 centers set up for literacy exam; 3,500 newly literate individuals to take the test.
हमीरपुर। नव भारत साक्षरता अभियान के तहत जिले में 20 सितंबर को साक्षरता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें 15 वर्ष से अधिक आयु के उन लोगों को शामिल किया जाएगा जिन्हें हाल ही में पढ़ना-लिखना सिखाया गया है। परीक्षा में सबसे अधिक बुजुर्गों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के सातों विकासखंडों में बने 315 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचाए जा रहे हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को दोपहर दो बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग करनी अनिवार्य होगी।
विज्ञापन

जनपद में असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए नव भारत साक्षरता अभियान चलाया गया है। इसमें 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग असाक्षरों को चिह्नित कर वालेंटियरों द्वारा दीक्षा पोर्टल माध्यम से ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन कर इन्हें पढ़ाया गया। इसके साथ विशेष व सरल सामग्री पद्धति से शिक्षण कार्य कराया गया था। इसमें हिंदी व गणित, मात्रा ज्ञान, स्वर परिचय, संयुक्त वर्ण परिचय, आओ बनाएं शब्द, संख्या ज्ञान, गिनती, जोड़-घटाना, गुणा-भाग करना सिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान में 3500 असाक्षर लोगों को साक्षर बनाया गया। अब इन नव साक्षरों की मूल्यांकन साक्षरता परीक्षा कराई जा रही है। यह परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित होगी। इसके लिए विभिन्न ब्लॉक अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर नव साक्षर परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed