{"_id":"57000ac94f1c1b917ff0016e","slug":"300-complaints-fifth-day-of-hunger-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन के पांचवें दिन 300 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन के पांचवें दिन 300 शिकायतें
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
आल्हा चौक पर अनशन पर बैठे बुंदेली समाज के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली समस्याओं के निराकरण के लिए बुंदेली समाज शहर के आल्हा चौक पर अनशन कर रहा है। अनशन पर पीड़ित उपभोक्ता भी बैठे हैं। बिजली विभाग से परेशान कनेक्शनधारी अनशन स्थल को समाधान केंद्र समझ कर शिकायतें दर्ज कराने पहुंच रहे हैं। अनशन के पांचवें दिन शनिवार तक करीब 300 उपभोक्ता अनशनकारियों को शिकायतें दे चुके हैं।
बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार ने बताया कि अनशन के पांचवें दिन तक करीब 300 उपभोक्ताओं की शिकायतें आ चुकी हैं। अनशनकारी सूरज प्रकाश खरे ने बताया कि बिजली विभाग के जुल्म के खिलाफ लड़ने के कारण विभाग ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। भट्टा मजदूर रामचरन ने बताया कि बिजली विभाग ने 90 हजार रुपये का बिजली बिल भेज दिया है। अनशनकारी शेखूनगर निवासी मोतीलाल ने बताया कि विभाग ने उनका कनेक्शन काट दिया है।
संरक्षक सुखनंदन सिंह यादव व अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि बिजली विभाग काटे गए कनेक्शन तत्काल जुड़वा दें। महामंत्री अजय बरसैया ने कहा कि हमीरपुर से आए अधीक्षण अभियंता मौखिक रूप से शर्तें मान रहे थे। उन्होंने अभी तक किया कुछ भी नहीं। पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह ने कहा कि विभाग बिजली बिल पूरी तरह माफ करे।
विज्ञापन
शनिवार को अनशन पर रामदत्त तिवारी, बलवीर वैश्य, सरगम खरे, पीयूष, निशांत खरे, गौरव, अमरचंद्र, योगेश गुप्ता, अजय, महेंद्र, हरिशरण सक्सेना, लखन सिंह तोमर, डा. रविंद्र सहित दर्जनों लोग बैठे रहे।