{"_id":"617af1f0d0c6076478263afe","slug":"300-bags-of-manure-thousands-of-farmers-in-line-mahoba-news-knp660997378","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 बोरी खाद के लिए लाइन में लगे हजारों किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 बोरी खाद के लिए लाइन में लगे हजारों किसान
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। जिला प्रशासन खाद की किल्लत दूर नहीं कर पा रहा है। आलम यह है की सहकारी संघ में भेजी गई 300 बोरी खाद लेने के लिए 1000 से ज्यादा किसान जमा हो गए। किसानों की भीड़ को संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
जिसके बाद खाद का वितरण हो सका। बीते एक सप्ताह से क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों में डीएपी खाद नहीं थी। इसके चलते किसान प्रतिदिन खाद लेने के लिए चक्कर काट रहे थे रहे थे। निबंधक सहकारी समितियां आरपी गुप्ता ने सहकारी संघ एवं श्रीनगर सोसाइटी में दो ट्रक खाद भेजी गई है। जिसकी किसानों को लगी वह
सुबह 5 बजे से जमा होने लगे। सुबह 10 बजे तक 1000 से ज्यादा किसान खाद लेने पहुंच गए। अनियंत्रित भीड़ देखकर सचिव ने पुलिस को बुलाया तब जाकर 300 किसानों को एक-एक बोरी खाद मुहैया हो सकी।
विज्ञापन
किसान थाना सिंह राजपूत केशव राजपूत मुन्ना अहिरवार किरण कुमारी सियाराम रामगोपाल मैया दिन काशीराम आदि किसानों ने बताया कि खाद न मिलने से उनके खेतों में बुआई नहीं हो पा रही है। उधर सचिव राजकुमार सिंह का कहना है की विभाग द्वारा सिर्फ एक ट्रक खाद भेजी गई सिर्फ 300 किसानों को एक-एक बोरी खाद दिया गया। जबकि किसानों की संख्या 1000 के ऊपर पहुंच गई।
---------------------------------------------------
राधेश्याम वर्मा ने संभाला चार्ज
खन्ना । पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने खन्ना कोतवाल शिव आसरे को 13 माह के कार्य काल के बाद पनवाड़ी भेजा है । गुरुवार की देर शाम राधेश्याम वर्मा ने खन्ना का चार्ज संभाल लिया है । वर्मा ने बताया कि अपराधियों के साथ सख्ती के साथ निपटा जाएगा। टोल प्लाजा में जाम की समस्या नहीं होगी। इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने गुलदस्ता भेंट किया। इस मौके पर एस आई राजेश कुमार सर्वेन्द्र सचान, रविन्द्र दीक्षित ,दिनेश सिंह आदि लोग रहे ।
(संवाद)