फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   3 arrested for hunting fish are going to sell

मछलियों का शिकार कर बेचने जा रहे 3 गिरफ्तार

Sat, 28 Jan 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला महोबा
ब्यूरो, अमर उजाला महोबा Updated Sat, 28 Jan 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
3 arrested for hunting fish are going to sell
प्र‌तिकात्मक - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली कुलपहाड़ क्षेत्र में अवैध तरीके से मछलियों का शिकार कर बेचने जा रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की ओमनी कार से पुलिस ने पांच बोरा सूखी मछली बरामद की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

विज्ञापन


     पुलिस क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह के निर्देश पर की जा रही चेकिंग के दौरान कोतवाली कुल पहाड़ पुलिस ने लाडपुर पुलिया के पास ओमनी कार की चेकिंग की। इस दौरान कार से पांच बोरा सूखी मछली बरामद की गई। इनका वजन करीब ढाई कुंतल बताया जा रहा है। पुलिस ने वाहन से सोनू मंसूरी निवासी स्यावन थाना अजनर, विनोद व आशुतोष निवासी बजरिया जैतपुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वह बेलासागर तालाब से चोरी छिपे छोटी मछलियों का शिकार करते थे और मछलियों को सुखाकर बेचते थे। कोतवाली के एसएसआई ध्यान सिंह चौहान ने बताया कि काफी दिनों से मछलियों का शिकार कर बेचने की सूचना मिल रही थी। आज गिरोह को पकड़ा गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कोतवाली कुलपहाड़ में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed