फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   27 crore will glow Charkhari roads

27 करोड से चमकेंगी चरखारी की सड़कें

Wed, 03 Aug 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 03 Aug 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
27 crore will glow Charkhari roads
road
नगर चरखारी को माडल सिटी घोषित किए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने त्वरित विकास योजना से 27 करोड़ की सौगात दी है। इससे रियासती नगर की सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। बेहतर सड़कों के निर्माण से चरखारी में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। सप्त सरोवरों और 108 कृष्ण मंदिरों से सुशोभित चरखारी इस्टेट को बुंदेलखंड का कश्मीर कहा जाता है। यहां
विज्ञापन


पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कस्बे के ऐतिहासिक तालाबों की खुदाई और उनके सुंदरीकरण के कार्य को ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया। साथ ही चरखारी को माडल सिटी की सौगात दी। जिससे चरखारी को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित कराया जा सके। योजना में 27 करोड़ की स्वीकृति मिली है। इससे नगर की 15 सड़कों का
विज्ञापन


निर्माण कराया जाएगा। जिसमें टोला तालाब बाईपास सड़क का निर्माण 11 करोड़ की लागत से होगा जबकि बीपार्क से चिंतेपुरा मंडी तक साढ़े तीन करोड़, टिलवापुरा रोड के साथ साथ मुख्य बाजार की सड़कें इस प्राकलन में निर्माण के लिए शामिल है। गुणवत्तापरक निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग बांदा को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रुखसाना खातून के प्रतिनिधि एवं सपा के पूर्व जिला महासचिव मुईनुद्दीन उर्फ मुइया ने बताया कि इस सौगात से चरखारी में पर्यटन की नई संभावनाएं जाग गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed