फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   2,67,779 farmers in the district have taken Kharif crop insurance

Mahoba News: जिले में 2,67,779 किसानों ने कराया खरीफ फसल बीमा

Sun, 09 Nov 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 09 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
2,67,779 farmers in the district have taken Kharif crop insurance
महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में फसल बीमा योजना खरीफ 2025 की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें उप कृषि निदेशक रामसजीवन ने बताया कि जिले में 2,67,779 किसानों ने फसल बीमा कराया है। इसमें से 46,218 किसानों के डाटा में त्रुटि है। ऐसे किसानों को एसएमएस के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। ताकि, वह इसे सही करा सकें और फसल बीमा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

बैठक में उप कृषि निदेशक ने बताया कि खरीफ फसलों का बीमा कराने वालों में ऋणी कृषक (बैंक के माध्यम से) 1,26,403 व गैर ऋणी कृषक 1,41,376 है। इसमें से 46,218 गैर ऋणी कृषकों का डाटा जनसुविधा केंद्र के माध्यम से किसान को लौटा किया जाएगा। जिसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से किसानों को दी जाएगी। जिन किसानों को एसएमएस के माध्यम से सूचना प्राप्त हो वह जनसुविधा केंद्र पर जाकर विसंगति को सही कराएं। किसानों को नियमानुसार सही दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन

बटाईदार होने की स्थिति में भू-स्वामी का आधार व अपने क्षेत्र के हल्का लेखपाल से प्रमाणित 10 रुपये के स्टांप पर बलकट नामा अपलोड करना होगा। अन्यथा की स्थिति में बीमा पॉलिसी अस्वीकृत कर दी जाएगी। एडीएम कुंवर पंकज ने जिन किसानों का डाटा त्रुटिपूर्ण हैं, उसे सही कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed