{"_id":"6a7621817b5b2b9d9d0f5be1","slug":"2500-applications-for-admission-to-80-seats-mahoba-news-c-225-1-mah1001-127754-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 80 सीटों में प्रवेश के लिए 2,500 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 80 सीटों में प्रवेश के लिए 2,500 आवेदन
विज्ञापन
-प्रवेश परीक्षा से होगा नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए इस वर्ष 2,500 आवेदन आए हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। जिसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश दिया जाएगा।
शहर के राठ रोड के समीप नवोदय विद्यालय संचालित है। अपने बच्चों को नवोदय में प्रवेश दिलाना अभिभावकों की प्राथमिकता में रहता है। नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2027-28 की कक्षा छह में प्रवेश परीक्षा (जेएनवीएसटी-2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम 31 जुलाई निर्धारित की थी लेकिन बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के आवेदन शेष रहने के कारण समिति ने उन्हें एक और अवसर देते हुए तिथि बढ़ाकर सात अगस्त कर दिया था।
शुक्रवार की शाम तक 2,500 आवेदन आए। जवाहर नवोदय विद्यालय महोबा में 80 सीटों पर छात्र-छात्राओं के प्रवेश होना है। उधर, नवोदय विद्यालय की प्राचार्य वंदया श्रीवास्तव ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हुई है। अब कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। जिसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को कक्षा छह में प्रवेश दिया जाएगा।