फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   25 thousand farmers hang due to confusion in Aadhaar and name

आधार व नाम में गडबड़ी के चलते 25 हजार किसानों की लटकी सम्मान निधि

Wed, 04 Mar 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
25 thousand farmers hang due to confusion in Aadhaar and name
महोबा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे अधिकांश किसानों के आधार कार्ड व नाम में गड़बड़ी है। जिससे 25 हजार किसानों की सम्मान निधि लटक गई हैं। हालांकि कृषि विभाग ने किसानों की परेशानी को देखते हुए अभिलेखों को दुरुस्त कराने के लिए अलग से काउंटर खोला है। जिसमें किसान अपने अभिलेख दुरुस्त करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में किसान सम्मान निधि की पहली किस्त एक लाख 9 हजार 755 किसानों के खातों में भेजी गई थी, जबकि दूसरी किस्त भेजने में किसानों की संख्या घटकर एक लाख एक हजार 408 पहुंच गई। सभी किसानों की सॉफ्टवेयर में फीडिंग की गई तो तमाम किसानों के आधार व नाम में अंतर मिला। जिससे सॉफ्टवेयर में उनके नाम अपलोड नहीं हो सके। जिससे 84 हजार 730 किसानों को ही सम्मान निधि भेजी जा सकी। सम्मान निधि का पैसा न आने से किसान आएदिन विभागीय अधिकारियों व डीएम से शिकायतें कर रहे हैं।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक जी. राम ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सभी पंजीकृत किसानों को अपने आधारकार्ड सत्यापन कराना है, ताकि पात्र वास्तविक किसान के खाते में ही पैसा जा सके। यदि आधारकार्ड और किसान के नाम मे कुछ भी अंतर होगा तो उसे संशोधित कराना जरूरी है। मामूली अंतर में भी कंप्यूटर सिस्टम उसे अलग कर देता है। पूरा कार्यालय प्राथमिकता से इस काम को अंजाम दे रहा है। डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने बताया कि दूर-दराज से आने वाले किसानों के लिए अलग से काउंटर खुलवाया गया है, ताकि किसानों की एक बार में ही समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed