फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   राष्ट्रीय उपदेशक ने सदाचारी मानव धर्म का दिया संदेश

राष्ट्रीय उपदेशक ने सदाचारी मानव धर्म का दिया संदेश

Sat, 23 Feb 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय उपदेशक ने सदाचारी मानव धर्म का दिया संदेश
कुलपहाड़ (महोबा)। जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्थान मथुरा के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद की 31 दिवसीय यात्रा 25 जनवरी को प्रयागराज से शुरू हुई थी। नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने का अभियान चला रहे राष्ट्रीय उपदेशक मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात के बाद उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के ग्राम लाड़पुर पहुंचे। शुक्रवार को जय गुरुदेव आश्रम पर उन्होंने लोगों को शाकाहारी, सदाचारी मानव धर्म का संदेश दिया।
विज्ञापन

सत्संग कार्यक्रम के माध्यम से जय गुरुदेव धर्म प्रेमियों को मथुरा के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र ने महिलाओं एवं पुरुषों को शाकाहारी, सदाचारी मानव धर्म का संदेश दिया। बताया कि मनुष्य शरीर में आता है और मरने के बाद सब कुछ यहीं छोड़ जाता है। यह शाश्वत सत्य है कि आत्मा अमर है। वह कभी नष्ट नहीं होती है सिर्फ शरीर छोड़ देती है। पुराणों की यही शिक्षा एवं किताबों में भी अंकित है। आगे का समय खराब है। यदि लोग शाकाहारी नहीं होंगे तो कुदरत सजा देने को तैयार है। उन्होंने सत्संग में उपस्थित लोगों को अंडा, मांस, मदिरा आदि से दूर रहकर नशा से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इससे शरीर में तरह-तरह की बीमारियां उत्पन्न होती हैं। जिससे शरीर नष्ट होता है। इस दौरान देवेंद्र सिंह, राम नारायण शर्मा, जिलाध्यक्ष शंकरलाल विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष धरमदास यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपदेशक ने सदाचारी मानव धर्म का दिया संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed