फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   10 से 14 फरवरी तक चलेगा फाइलेरिया कार्यक्रम

10 से 14 फरवरी तक चलेगा फाइलेरिया कार्यक्रम

Fri, 08 Feb 2019 09:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
10 से 14 फरवरी तक चलेगा फाइलेरिया कार्यक्रम

विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ में शुक्रवार को क्षेत्र की सभी एनएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें 10 फरवरी से 14 फरवरी तक होने वाले राष्ट्रीय फाइलेरिया कार्यक्रम को लेकर निर्देश दिए गए।

प्रशिक्षण में डा. अमरीश कुमार राजपूत ने बताया कि 10 फरवरी को बूथों पर दवा खिलाई जाएगी। 11 फरवरी से 14 फरवरी तक कार्यकत्रियों द्वारा घर घर जाकर दवा खिलाई जाएगी। छूटे हुए परिवारों को 15 फरवरी से 28 फरवरी तक संचालित होने वाले मॉप अप राउंड में दवा खिलाई जाएगी। कार्यक्रम का माइकोप्लान बनाकर 114 टीमें गठित की गई हैं जो राष्ट्रीय संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा को संचालित करेंगी। बैठक में कुसुम अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, गिरजा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

10 से 14 फरवरी तक चलेगा फाइलेरिया कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed