फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   औचक निरीक्षण में दो शिक्षामित्र अनुपस्थित, वेतन रोका

औचक निरीक्षण में दो शिक्षामित्र अनुपस्थित, वेतन रोका

Sat, 21 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण में दो शिक्षामित्र अनुपस्थित, वेतन रोका
महोबा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश प्रताप सिंह ने करीब एक दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान दो विद्यालयों में शिक्षामित्र बिना सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर उनका वेतन काटते हुए स्टष्टीकरण मांगा। वही एक विद्यालय में निरीक्षण दौरान बच्चे कम पाए जाने और एमडीएम में लगातार बच्चों की उपस्थिति अधिक दर्शाए जाने पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब किया है। साथ ही छात्र संख्या कम पाए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बीएसए ने शनिवार को विकासखंड कबरई के ग्राम मझलवारा के प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान विद्यालय में शिक्षामित्र हितेंद्र सिंह दो दिन से बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इनका 20 और 21 जुलाई का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। प्राथमिक विद्यालय रैपुराकला के निरीक्षण दौरान 163 बच्चों में 94 बच्चे उपस्थित पाए गए। विद्यालय की शिक्षामित्र नेहा सूर्यवंशी बिना सूचना के लगातार कई दिनों से अनुपस्थित चल रही है। इनका अनुपस्थिति अवधि का मानदेय रोके जाने के साथ बिना अनुमति के कार्यभार ग्रहण न कराने के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय रिछा के निरीक्षण दौरान एमडीएम रजिस्टर में लगातार बच्चों की उपस्थिति 128 से अधिक पाई गई जबकि मौके पर 104 बच्चे ही उपस्थित पाए गए। इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक से तीन दिन के अंदर जवाब तलब किया है। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय विजयपुर में 149 के सापेक्ष 97 बच्चे पाए गए। कन्या प्राथमिक विद्यालय अंडवारा, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय अंडवारा, नवीन प्राथमिक विद्यालय चरखारी तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय रैपुराकला सहित एक दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण में दो शिक्षामित्र अनुपस्थित, वेतन रोका
-कई दिन से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे थे शिक्षामित्र
-एमडीएम रजिस्टर में बच्चों की संख्या अधिक होने पर मांगा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed