फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   20 year old green card case settled in 20 minutes in Lok Adalat

Mahoba News: लोक अदालत में 20 साल पुराना ग्रीन कार्ड का मामला 20 मिनट में निपटा

Sat, 13 Sep 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 13 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
20 year old green card case settled in 20 minutes in Lok Adalat
फोटो 13 एमएएचपी 21 परिचय-राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निस्तारण के लिए जुटी वादकारियों की भ
महोबा। जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सालों से लंबित मामलों का निस्तारण हुआ तो वादकारियों के चेहरों पर खुशी नजर आई। लोक अदालत में ग्रीन कार्ड का 20 साल पुराना मामला 20 मिनट में निपट गया। जिले में आयोजित लोक अदालत में 55,506 वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

लोक अदालत में पहुंच प्रेमनगर निवासी राजू ने बताया कि उसके बड़े भाई राधाचरन के ग्रीन कार्ड में 20 साल पहले ऋण लिया था। जिसका एक लाख रुपये से अधिक का बकाया हो गया था। इससे वह परेशान था। जानकारी होने पर राष्ट्रीय लोक अदालत में आया। यहां 20 मिनट की प्रक्रिया के बाद 13 हजार में मामला निपट गया। इससे राहत मिली। इसी तरह टोलापांतर निवासी मन्नू ने बताया कि छह साल पहले ग्रीन कार्ड बनवाया था। जिसमें 57 हजार रुपये कर्ज हो गया। जानकारी मिली की आपसी सुलह-समझौत के आधार पर लोक अदालत में मामले का पटाक्षेप होता है। तब वह लोक अदालत में आए। यहां 20 मिनट के अंदर 29 हजार में मामला निपट गया। बम्हौरी गौंसाई निवासी गुलशन ने बताया कि करीब चार साल पहले बाबा घसीटा के नाम पर ग्रीन कार्ड बना था। जिस पर दो लाख रुपये बकाया हो गया। बैंक जाने पर इसे घटाकर एक लाख दो हजार रुपये कर दिया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत मेंं आने पर 95 हजार में मामले का निस्तारण हो गया।
विज्ञापन

इससे पहले राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश डॉ. विदुषी सिंह ने फीता काटकर व दीप जलाकर किया। इसके बाद उन्होंने न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत व न्यायालयों का निरीक्षण किया। जनपद न्यायाधीश ने अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए।

फोटो 13 एमएएचपी 21 परिचय-राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निस्तारण के लिए जुटी वादकारियों की भ

फोटो 13 एमएएचपी 21 परिचय-राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निस्तारण के लिए जुटी वादकारियों की भ

फोटो 13 एमएएचपी 21 परिचय-राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निस्तारण के लिए जुटी वादकारियों की भ

फोटो 13 एमएएचपी 21 परिचय-राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निस्तारण के लिए जुटी वादकारियों की भ

फोटो 13 एमएएचपी 21 परिचय-राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निस्तारण के लिए जुटी वादकारियों की भ

फोटो 13 एमएएचपी 21 परिचय-राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निस्तारण के लिए जुटी वादकारियों की भ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed