फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   189 meritorious awarded in quiz competition

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के 189 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Mon, 11 Oct 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
189 meritorious awarded in quiz competition
महोबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सेवा व समर्पण अभियान के तहत शहर के ओम सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में नमो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 189 छात्र-छात्राओं को अंकों के आधार पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी की मौजूदगी में ओम सरस्वती ज्ञान मंदिर में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवा कल का नहीं अपितु आज का नागरिक है। युवा प्रत्येक क्षेत्र का भाग्य निर्माता भी है। उन्होंने युवाओं से देश सेवा में अपना योगदान देने का आह्वान किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक योगेश चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य राजेश अवस्थी, जिला मंत्री अश्वनी पाटकर के अलावा तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed