{"_id":"688d0bd7ea6d8691030bccf4","slug":"18-thousand-cusecs-of-water-released-from-lahchura-dam-mahoba-news-c-225-1-mah1001-116718-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: लहचूरा बांध से छोड़ा 18 हजार क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: लहचूरा बांध से छोड़ा 18 हजार क्यूसेक पानी
Sat, 02 Aug 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
लहचूरा बांध के दो फाटक खोलकर निकाला जा रहा पानी। संवाद
- फोटो : लहचूरा बांध के दो फाटक खोलकर निकाला जा रहा पानी। संवाद
महोबा। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध एक बार फिर लबालब हो गया। हालात को देखते हुए शुक्रवार को बांध के दो फाटक खोलकर 18 हजार क्यूसेक पानी धसान नदी में छोड़ा गया। आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों, मछुआरों और चरवाहों को नदी के पास न जाने के लिए सतर्क किया गया।
लहचूरा बांध की अधिकतम भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है। बांध पहले से ही पूरी तरह भरा है। सुखनई नदी, पहाड़ी बांध व आसपास के क्षेत्र में हो रही बारिश का पानी आने के चलते लहचूरा बांध का जलस्तर और बढ़ गया। बांध के दो फाटक खोलकर पानी नदी में छोड़ा गया। साथ ही मुख्य नहर व अर्जुन सहायक नहर में भी पानी छोड़ा जा रहा है।
इस दौरान नदी के समीप स्थित महोबा के काशीपुरा, लिलवा, धरवार, कोटरा, रिपनौर, बीहट, नगाराघाट, स्योढ़ी, सलैया व जनपद झांसी के लहचूरा, बरौड, बरौढ़ा, असपुरा, झारखंड व सुजानपुरा में मुनादी कराकर ग्रामीणों सचेत किया गया है। उधर, अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि बांध से पानी छोड़ा गया है। 24 घंटे नजर रखी जा रही है।