फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   हाईस्कूल में सुधांशु बने जिला टापर

हाईस्कूल में सुधांशु बने जिला टापर

Fri, 09 Jun 2017 11:03 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल में सुधांशु बने जिला टापर

विज्ञापन
हाईस्कूल में सुधांशु बने जिला टॉपर

महोबा।


माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद बोर्ड द्वारा संचालित हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित होते ही उत्तीर्ण छात्र छात्राएं खुशी से झूम उठे। किसी ने जश्न मनाकर तो किसी ने मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज महोबा के छात्र सुधांशु तिवारी ने 89.5 प्रतिशत अंक पाकर टॉप किया।

शुक्रवार को परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्र-छात्राएं खासे उत्सुक दिखाई दिए। नेट न चलने के कारण उनमें बेचैनी भी रही। कुछ विद्यालयों में टीचरों ने भी कालेज में छात्र छात्राओं के परीक्षा परिणाम देखकर उन्हें जानकारी दी।
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम देखने के बाद अच्छे अंक पाने वाले छात्र छात्राओं ने जश्न मनाया। माता पिता के साथ बच्चों ने खुशियां बांटी। छात्र छात्राओं ने इस कामयाबी पर एक दूसरे को बधाई दी। माता पिता ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उन्हें आगे बढ़ने का आर्शीवाद दिया। जहां उत्तीर्ण छात्र छात्राएं जशभन में मस्त रहे वहीं कुछ अनुत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं के चेहरे मुर्झा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईस्कूल में जिला टापर बले सुधांशु तिवारी अपनी पहली कामयाबी से खासा गदगद है। अब वह इंटरमीडिएट में और मेहनत करके इंटरमीडिएट में भी टापर बनने का सपना संजोए है। हाइस्कूल में मिली बेहतर कामयाबी के लिए वह अपने गुरुजनों के साथ साथ अपने माता पिता को इसका श्रेय देते है।


सुधांशु तिवारी का कहना है कि वह आईपीएस बनकर समाज की सेवा करना चाहते है। वह कहते है कि अच्छा ईमानदार पुलिस अफसर समाज की बेहतर सेवा कर सकता है। वह इस लाइन में जाकर गरीबों और अन्याय सहने वालों को कानून की जानकारी देकर उनको उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे।

साथ ही गरीबों और असहाय लोगों के साथ होने वाले अन्याय को खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजसेवा से अच्छी कोई सेवा नहीं है। इसलिए मैंने आईपीएस बनकर अच्छी समाजसेवा करने का संकल्प लिया है। मेरे इस उद्देश्य से माता पिता भी खुश है।



महोबा। माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद बोर्ड द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा का परीक्षा परिणाम इस दफा बेहतर रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक विधिनारायण ने बताया कि इस साल जिले में हाईस्कूल का परिक्षा परिणाम 73.47 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का 76.50 प्रतिशत रहा। ज्यादातर छात्र छात्राओं ने बेहतर अंक पाकर जिले का नाम रोशन किया है।
- परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राओं ने मनाया जश्न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed