फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   91.6 फीसदी अंक अर्जित कर दीपेश बने जिला टापर

91.6 फीसदी अंक अर्जित कर दीपेश बने जिला टापर

Fri, 09 Jun 2017 11:03 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
91.6 फीसदी अंक अर्जित कर दीपेश बने जिला टापर

विज्ञापन
इंटरमीडिएट में दीपेश बने जिला टॉपर

महोबा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद बोर्ड का परिणाम शुक्रवार को घोषित होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। वर्ष 2015 के हाईस्कूल टॉपर दीपेश खरे ने इंटरमीडिएट में 91.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया।


इंटरमीडिएट का रिजल्ट देखने के लिए दोपहर 12 बजे से ही छात्र-छात्राएं कैफे में नजर आए। बेहतर अंक अर्जित करने वालों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। डीएवी इंटर कॉलेज महोबा के छात्र दीपेश कुमार खरे ने 91.6 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप किया। वर्ष 2015 में दीपेश ने हाईस्कूल में भी 92.1 प्रतिशत अंक पाकर जिले का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन


छात्रा वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी की छात्रा आयुषी त्रिवेदी ने 91.2 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। इसके अलावा डीएवी इंटर कालेज महोबा के नितिन तिवारी ने 90.6 फीसदी अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर अंक अर्जित करने वाले छात्र छात्राओं के घरों में जशभन का माहौल रहा। माता पिता व दोस्तों के साथ छात्र छात्राओं ने एक दूसरे को मुंह मीठा कराया।


इंटरमीडिएट में जिला टॉपर दीपेश खरे का सपना आईएएस बनकर समाजसेवा करने का है। दीपेश अपनी इस कामयाबी का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देता है। दीपेश का कहना है कि देर रात तक पढ़ाई के दौरान उसकी मां जागकर उसका हौसला बढ़ाती थी। इसके दम पर उसने हाईस्कूल के बाद इंटर में भी कामयाबी हासिल की है। उसका कहना है कि वह कोटा में कोचिंग के बाद आईएएस की तैयारी करेगा।


सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी की छात्रा आयुषी त्रिवेदी इंजीनियर बनना चाहती है। वह इस कामयाबी के लिए माता पिता के साथ गुरुजनों को इसका श्रेय देती है। आयुषी का कहना है कि पिता ने खेती किसानी करके बड़े परिश्रम के साथ पढ़ाया है। पिता की उम्मीदों पर खरा उतरने के उसने कठिन परिश्रम किया जिसका उसे फल मिला। अब वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर माता पिता का नाम रोशन करेगी।

- 91.6 फीसदी अंक अर्जित कर दीपेश बने जिला टॉपर
- छात्राआें में आयुषी त्रिवेदी ने 91.2 प्रतिशत अंक हासिल कर मारी बाजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed