फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   17 people fasted on the tenth day of hunger strike

अनशन के दसवें दिन 17 लोग उपवास पर

Thu, 07 Apr 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Thu, 07 Apr 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
17 people fasted on the tenth day of hunger strike
आल्हा चौक पर उपवास करते बुंदेली समाज के क ार्यकर्ता व बिजली उपभोक्ता - फोटो : अमर उजाला
बुंदेली समाज के कार्यकर्ता व बिजली उपभोक्ता बिजली विभाग के खिलाफ शहर के आल्हा चौक पर अनशन कर रहे हैं। अनशन के दसवें दिन उपवास करने वालों की संख्या 17 हो गई है। गुरुवार को अनशनकारियों ने बिजली विभाग केे खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


गुरुवार को बुंदेली समाज के  संयोजक तारा पाटकार, महामंत्री अजय बरसैया, संरक्षक अरुण चतुर्वेदी, पूर्व प्रधानाचार्य डा. करन सिंह, रामदत्त तिवारी, बलवीर वैश्य, जिला अधिवक्ता समिति के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी, किसान नेता गुलाब सिंह राजपूत, योगेश गुप्ता, गौरव मिश्रा, रमाशंकर, निसार अहमद, शाहिद खां, सरमन बौद्ध, अशोक पाटकार और बाबूलाल रैकवार उपवास पर रहे।
विज्ञापन


अनशनकारियों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से  बुंदेलखंड की गरीब जनता को 200 यूनिट बिजली मुफ्त में देने की मांग की। इन्होंने उपभोक्ताओं को राहत न मिलने तक अनशन जारी रखने का एलान किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तारा पाटकार ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं का भार घटाने की  प्रक्रिया शुरू कर दी है। उपभोक्ताओं के गलत बिजली बिल इसी माह ठीक हो जाएंगे। गुरुवार को अनशन स्थल पर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन बतीबाबू, रविकांत श्रीवास्तव, दशरथ प्रजापति, राकेश प्रजापति, डा. रविंद्र, सरगम खरे, निशांत खरे, राहुल दीक्षित, सौरभ तिवारी, नवीन श्रीवास्तव, आनंद सोनी, अजय कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed