फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   16 people including teenager injured in road accidents

Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत 16 लोग घायल

Wed, 28 Jan 2026 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 28 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
16 people including teenager injured in road accidents
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत 16 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। चार लोगों की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के शाहपहाड़ी निवासी आकाश (19) सोमवार की शाम बाइक से गांव के ही अभिषेक (12) के साथ घर लौट रहा था। तभी रास्ते में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल अभिषेक ने बताया कि कार की टक्कर से बाइक गिरने से दोनों को चोटें आईं।
विज्ञापन

इसी तरह कैथी निवासी राजकुमारी, लाड़पुर निवासी अशोक, पसवारा निवासी अंजलि, मुढ़ारी निवासी सत्येंद्र, चंदला निवासी गोमती, सुभाषनगर निवासी संतोषी, डहर्रा निवासी करन, चरखारी निवासी आनंद, टोलारावत निवासी रघुनाथ, तमौरा निवासी सीतारानी, पसवारा निवासी राजकुमार, प्रेम, श्रीनगर निवासी पवन व रमेश अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां राजकुमार, सीतारानी, करन और गोमती की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed