फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   प्रतिभा अलंकरण समारोह में महाविद्यालयों के टापर्स सम्मानित

प्रतिभा अलंकरण समारोह में महाविद्यालयों के टापर्स सम्मानित

Sat, 28 Jul 2018 09:44 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतिभा अलंकरण समारोह में महाविद्यालयों के टापर्स सम्मानित
महोबा। शहर के रामश्री महाविद्यालय में शनिवार को प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के महाविद्यालयों के टापर्स छात्र छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से किया गया काम सफलता दिलाता है। छात्र छात्राएं लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करके अपना मुकाम हासिल करें।
विज्ञापन

महाविद्यालय सभागार में आयोजित प्रतिभा अलंकरण समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने बीएससी फाइनल में जिला टाप करने वाली वीरभूमि महाविद्यालय की छात्रा रानी प्रजापति, दूसरा स्थान पाने वाले रामश्री महाविद्यालय के श्रेजल अग्रवाल व दीपिका कुशवाहा को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह बीएससी प्रथम वर्ष में वीरभूमि महाविद्यालय की टापर्स पुष्पा यादव व द्वितीय स्थान पाने वाली साधना, बीएससी द्वितीय वर्ष की मुस्कान साहू व बीए फाइनल वर्ष में ज्योत्सना, अनुज कुमार, धर्मेंद्र व चंद्रपाल को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रामश्री महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रितुराज सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की कड़ाई और सेंटर बदले जाने के बाद भी छात्र छात्राओं ने बेहतर अंक अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में समाजसेवी दाऊ तिवारी, शैलेष तिवारी, गगनसिंह यादव, नरेश राजपूत, रोमाना खान, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

........................
वीरभूमि महाविद्यालय के प्राचार्य सम्मानित
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्घ महाविद्यालयों में बी-काम के रिजल्ट में वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय को सर्वाधिक अंक मिलने पर यहां के प्राचार्य डॉ. सुशील बाबू को झांसी में आयोजित कार्यक्रम में कुलसचिव सीपी तिवारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं शहर के मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष में तृतीय स्थान हासिल करने पर प्राचार्या डॉ. ज्योति सिंह को सम्मानित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभा अलंकरण समारोह में महाविद्यालयों के टापर्स सम्मानित
- बीए, बीएससी व बीकाम में बेहतर अंक अर्जित करने पर मिला सम्मान
- प्राचार्य बोले, कड़ी मेहनत और लगन से मिलती है सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed