फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   15 cows and buffaloes die of hemorrhagic septicemia.

Mahoba News: गलाघोटू बीमारी से 15 गाय और भैंसों की मौत

Wed, 09 Sep 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
15 cows and buffaloes die of hemorrhagic septicemia.
बेलाताल (महोबा)। तहसील कुलपहाड़ के कस्बा जैतपुर में पशुओं पर गलाघोटू बीमारी का कहर है। तीन दिन में 20 से अधिक गाय और भैंसों की मौत होने से पशुपालक परेशान हैं। पशुपालकों का आरोप है कि एक माह पहले चलाए गए टीकाकरण अभियान के दौरान कोई भी कर्मचारी नहीं आया। इससे पशुओं की मौत हुई और उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कस्बा जैतपुर में लगातार हो रही पशुओं की मौत से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई पशु बीमार हैं। शिकायत के बाद भी कोई पशु कर्मी नहीं पहुंचा। गलाघोटू बीमारी से रमेश यादव की तीन भैंसें, हल्के यादव की दो, दीपक व बृजपाल की एक-एक भैंस, भान सिंह, हरिश्चंद्र, हल्कू कुशवाहा की एक-एक गाय समेत 15 से अधिक मवेशियों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

पशुपालकों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार पशु बीमार हो रहे हैं। पहले वह खाना-पीना और हालत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो रही है। इस बीमारी से बचाव के लिए पशुपालक विभाग की ओर से टीकाकरण भी नहीं कराया गया। आरोप है कि पशु अस्पताल में डॉक्टर के न बैठने से मजबूरी में उन्हें निजी डॉक्टरों से पशुओं का उपचार कराना पड़ रहा है। उधर पशु चिकित्सा अधिकारी जैतपुर देवेंद्र राजपूत ने कहा कि पशुओं के मौत होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed