फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   डेढ़ सैकड़ा उपभोक्ताओं का लाखों रुपये लेकर भागी प्राइवेट कंपनी

डेढ़ सैकड़ा उपभोक्ताओं का लाखों रुपये लेकर भागी प्राइवेट कंपनी

Wed, 08 Aug 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ सैकड़ा उपभोक्ताओं का लाखों रुपये लेकर भागी प्राइवेट कंपनी

विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला नैकानापुरा में एफडी व आरडी के नाम पर लोगों का लाखों रुपये जमा कराने वाली कंपनी पीएलडी क्रेडिट को-आपरेटिव सोसायटी लिमिटेड रातों रात भाग गई। एक-एक रुपये जोड़कर जमा किए गए पैसे लेकर कंपनी के भाग जाने की भनक लगते ही एक सैकड़ा से अधिक उपभोक्ता कोतवाली पहुंच गए और तहरीर सौंपी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
मोहल्ला नैकानापुरा में एक प्राइवेट मकान में संचालित पीएलडी कंपनी छह माह से लोगों का पैसा दोगुना करने का लालच देकर एफडी व आरडी खोल रहा था। एजेंटों के माध्यम से करीब डेढ़ सैकड़ा लोगों का कंपनी में 30 लाख रुपये से अधिक पैसा जमा हो गया। दो दिन पहले कंपनी के अधिकारी कार्यालय बंद कर भाग गए। जब पैसा जमा करने पहुंचे उपभोक्ताओं को कंपनी भाग जाने की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ितों ने जब मैनेजर व डायरेक्टर से संपर्क साधा तो कोई बातचीत नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार को हरीचरण, शंकरलाल, मोहनलाल, ओमप्रकाश, परशुराम, बदन सिंह, ज्ञानवती, शिवानी, राखी, हीरादेवी, प्रकाश, उदयभान, कल्लू, बालसिंह सहित एक सैकड़ा उपभोक्ताओं ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पांच साल में दोगुना रकम देने का लालच देकर उनका पैसा जमा कराया गया। किसी का 50 हजार तो किसी का दो लाख रुपये तक कंपनी में जमा है। एक एक रुपये जोड़कर एकत्र किए गए उनके खून पसीने की कमाई कंपनी लेकर भाग गई है, जिससे वह परेशान है। पीड़ितों ने कंपनी से पैसा वापस दिलाते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ सैकड़ा उपभोक्ताओं का लाखों रुपये लेकर भागी प्राइवेट कंपनी
- आरडी व एफडी के नाम पर लोगों के जमा कराए पैसा
- कंपनी भागने के बाद कोतवाली पहुंचे पीड़ित उपभोक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed