फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   चुनावी रण तैयार, रणबांकुरों का इंतजार

चुनावी रण तैयार, रणबांकुरों का इंतजार

Thu, 14 Mar 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
चुनावी रण तैयार, रणबांकुरों का इंतजार
महोबा। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनावी रण सजकर तैयार है लेकिन अभी तक किसी भी दल ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। चौथे चरण में 29 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर रणबांकुुरों का इंतजार है। गली कूचों से लेकर चाय पान की दुुकानों में चुनावी चर्चा तेज हो गई है। कौन सा दल किस प्रत्याशी को उतार सकता है, इसका भी गुणा भाग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की तिथियां तय कर दी है। लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। सपा-बसपा के गठबंधन से मुकाबला और भी रोचक हो गया है। यही वजह है कि हर जगह लोगों की जुबां में चुनाव की चर्चा की जा रही है। चाय पान की दुकानों में सुबह शाम लगने वाली लोगों की भीड़ भी आपस में चुनाव की बात कर अपना-अपना गणित बता रहे हैं। प्रमुख दलों के अलावा क्षेत्रीय दलों ने भी अभी तक अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। भाजपा और कांग्रेस में टिकट को लेकर मारामारी मची है। 12 से 15 प्रत्याशी टिकट की होड़ में लगे हैं हालांकि टिकट किसके हाथ लगेगा यह तो आने वाला समय बताएगा। लेकिन लोग किस पार्टी में कौन सा प्रत्याशी बेहतर रहेगा। इसका आंकलन कर रहे हैं। संभावित दावेदार गुपचुप तरीके से मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

चुनावी रण तैयार, रणबांकुरों का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed