{"_id":"5c76d48fbdec224d04454ea6","slug":"121551291535-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रोगों से बचने के लिए लोगों को किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रोगों से बचने के लिए लोगों को किया जागरुक
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता शिविर लगा। इसमें भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण होने वाले मानसिक रोगों की जानकारी दी गई। प्रचार-प्रसार के अभाव में बेहद कम संख्या में लोग शिविर में पहुुंचे, जिससे कार्यक्रम फ्लाप रहा।
भागदौड़ भरी जीवनशैली के चलते लोगों स्वास्थ्य पर भी पड़ता है, ऐसे में मानसिक रोगों की संभावना अधिक हो जाती है, इनसे बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जन जागरुकता अभियान चलाया है। यहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमरीश कुमार ने बताया कि लोगों का मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। ऐसे में चिड़चिड़ापन, अंधेरे से डर, आत्महत्या का विचार आना, मानसिक स्वास्थ्य खराब होने आदि के लक्षण हो जाते हैं। इनसे बचाव के लिए लोगों को योग करना चाहिए और भ्रांतियों से बचना चाहिए। मनोचिकित्सक कार्यकर्ता प्रेमदास ने बताया कि लोग अपने लिए समय निकालें, भ्रांतियों से बचें और परिवार में समय दें। लोगों को जागरूक किया गया, यहां क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट अंकिता गुप्ता, साइकाइट्रिक नर्स सफीना सईद व स्टाफ मौजूद रहा।
मानसिक रोगों से बचने को जागरूक किया