फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   12 including girl injured in road accidents

Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में बालिका समेत 12 घायल

Thu, 26 Oct 2023 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
12 including girl injured in road accidents
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में बालिका समेत 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना अजनर के महुआबांध निवासी मुकेश बुधवार की शाम बाइक से गांव के ही दशरथ और नीरज के साथ जनपद छतरपुर के झिन्ना सलैया जा रहे थे। तभी रास्ते में महुआ इटौरा के पास पेट्रोलपंप के सामने आगे चल रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया।
इसी तरह रैपुराकलां निवासी विजय, मुड़हरा निवासी रोहित, न्यूसिटी निवासी रवि सिंह, पचपहरा निवासी पीयूष, पुरैनी निवासी सोहित, महुआबांध निवासी रूपसिंह, कुआं निवासी रीता, रीवन निवासी विकास और ऊदल चौक निवासी मान्या अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। (संवाद)
विज्ञापन

------------
महिला समेत दो ने खाया जहर, भर्ती
महोबा। जिले में महिला समेत दो लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया।
कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव निवासी पूनम (50) का गुरुवार को किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह समदनगर निवासी रोहित (20) ने घर पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
तमंचा व कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान गुप्ता खुड़ा के पास से बिलरही निवासी लाल सिंह राजपूत और कृष्णकांत को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर लाल सिंह के पास से 12 बोर का तमंचा व कृष्णकांत के पास से तीन कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ ऑर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed