{"_id":"6869648a7840ca86a703a66b","slug":"118-mm-rain-in-24-hours-roads-submerged-water-entered-houses-and-shops-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-115877-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 24 घंटे में 118 मिली बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों व दुकानों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 24 घंटे में 118 मिली बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों व दुकानों में घुसा पानी
Sat, 05 Jul 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
शहर के शुक्रवारी बाजार के पास बारिश से सड़क में जलभराव होने से डूबी कारें। संवाद
- फोटो : संवाद
महोबा। जिले में शनिवार को इस मानसून सत्र की सबसे जोरदार बारिश हुई। करीब ढाई घंटे झमाझम बारिश से शहर की सड़कें टापू बन गईं। मुख्य मार्गों में दो से तीन फीट की ऊंचाई तक पानी भरने से लोग परेशान रहे। जलभराव के चलते कई स्थानों पर कारें डूब गई तो साइलेंसर में पानी जाने से बाइकेंं चलते-चलते बंद हो गईं। बारिश का पानी घरोंं और मकानोंं में घुसने से लोगों को हजारों का नुकसान हुआ। 24 घंटे में 118 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
एक सप्ताह से मौसम मेहरबान है। शुक्रवार को देर रात तक बारिश के बाद सुबह तक बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे झमाझम बारिश शुरू हुई, जो पांच बजे तक होती रही। मूसलाधार बारिश से नाले और नालियां उफना गए। चारोंं ओर पानी ही पानी नजर आया। सबसे बुरा हाल शहर के शुक्रवारी बाजार का रहा। यहां तीन फीट की ऊंचाई तक पानी भरने से कारें और बाइकें डूब गईं। चालकोंं ने किसी तरह बाहर निकल जान बचाई। कुछ यही हाल परमानंद चौराहा, पुराने इंडियन बैंक के पास, काजीपुरा, सुभाष चौक व रोडवेज बस स्टैंड के पास का रहा।
सड़क पर जलभराव होने से 50 से अधिक दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। दुकानदार पानी निकालने मेंं जुटे रहे। इस दौरान उनका हजारों रुपये कीमत का सामान भीगने से बर्बाद हो गया। बारिश बंद होने के एक घंटे बाद शाम छह बजे स्थिति सामान्य हो सकी। तब लोगों ने राहत की सांस ली। दुकानदार सागर, तौफीक, मुन्ना, प्रमोद, विनोद आदि ने बताया कि बारिश का पानी दुकानों में घुसने से उन्हें भारी नुकसान हुआ। बारिश से पहले नालोंं की बेहतर सफाई न कराए जाने का खामियाजा दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
आज और कल भारी बारिश की चेतावनी
महोबा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने छह और सात जुलाई को भारी बारिश, आंधी, तूफान व बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। एडीएम रामप्रकाश ने बताया कि खराब मौसम के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधे और पेड़ के नीचे खड़े न हों। आंधी-बारिश के दौरान जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलेंं। छिपने के लिए पक्के मकान का ही प्रयोग करें। बारिश के दौरान नहाने से बचें और किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु को न छुएं। मोबाइल फोन पर भी बात न करेंं।
-- -- -- -- -- -- -
बिजली गिरने से झुलसी बालिका की इलाज दौरान मौत
महोबा। रेलवे स्टेशन कुलपहाड़ के पास बारिश के दौरान नहाते समय शुक्रवार की शाम बिजली गिरने से झुलसी बालिका की इलाज दौरान मौत हो गई। अब बिजली से मरने वालोंं की संख्या दो पहुंच गई है। रेलवे स्टेशन के पास झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहने वाले परिवारों के बच्चे पास मेंं स्थित पानी की टंकी के पास खेल रहे थे। बारिश शुरू होने पर सभी बच्चे नहाने लगे। इस दौरान बिजली गिरने से सोनम, चांदनी उर्फ मिचकरी, बबलू उर्फ भूसे व सायना झुलस गए थे। बबलू की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी जबकि चांदनी (08) की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। शनिवार को उसकी इलाज दौरान मौत हो गई।
-- -- -- -- -- -- -
बिजली गिरने से महिला झुलसी
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के पठा गांव में बिजली की चपेट में आने से महिला झुलस गई। पठा निवासी बबलू यादव की पत्नी रोशनी (25) भैंस चराने खेत गई थी। शाम को अचानक बारिश शुरू हो जाने पर वह पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। इसी दौरान बिजली गिरने से झुलस गई। सूचना पर पहुंचे परिजन अचेत अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उसका इलाज चल रहा है।