फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 21 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
महोबा। उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और तेजी से बढ़ रहे अपराधों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन कर विरोध जताया बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा। ज्ञापन में बढ़ते अपराधों पर रोक लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर जिला मुख्यालय में शनिवार को धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुमार को दिए ज्ञापन में बताया कि जेल में हत्या कानून व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने का प्रमाण है। जब जेल में सलाखों के पीछे इनसान सुरक्षित नहीं है तो प्रदेश की जनता अपने आप को कैसे सुरक्षित महसूस करेेगी।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। प्रतिदिन बलात्कार की घटनाएं हो रही है। लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। भाजपा सरकार में लोगों के मौलिक अधिकारों का सरेआम हनन हो रहा है। चारों ओर अराजकता फैली हुई है। महिला उत्पीड़न की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। ऐसी परिस्थितियों में कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर विरोध जताया। धरना देने वालों में कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीज खान, नंदराम, तुलसीदास लोधी, लक्ष्मी वर्मा, खेमचंद्र अहिरवार, करनसिंह राजपूत, अब्दुल रहमान सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
-अंबेडकर पार्क में धरना देकर जताया विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed