{"_id":"5c78250cbdec2273a5197dab","slug":"111551377676-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल काटने का विरोध करने पर दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल काटने का विरोध करने पर दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटा
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचहरा में खेत में लगी फसल काटने का विरोध करने पर दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम पचहरा निवासी कैलाश पुत्र रामकिशन बुधवार की देर शाम खेतों की रखवाली कर रहा था। तभी गांव के ही दबंग उसके खेत में घुस आए और फसल काटने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने गालीगलौज शुरू कर दी और लाठी डंडे से हमला बोल दिया। जिससे कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया। बीचबचाव करने दौड़े पिता रामकिशन को भी दबंगों ने पीटा। आरोपी पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़ितों ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की नामजद तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बृजेंद्र यादव, वीरेंद्र व रामपाल के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। घायलों को डाक्टरी परीक्षण व उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।