{"_id":"6a8202dfc88c9290790cccd0","slug":"11-injured-including-a-farmer-in-road-accidents-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-127973-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में किसान समेत 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में किसान समेत 11 घायल
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में किसान समेत 11 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चार की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
जनपद हमीरपुर के पहाड़ी भिटारी गांव निवासी किसान चंद्रभान कुशवाहा (45) शनिवार शाम साइकिल से महोबा जिले के कस्बा खरेला स्थित खेत जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी खरेला में भर्ती कराया। इसी तरह खरेला निवासी अखिलेश, मिल्कीपुरा निवासी दिलशाद, शहर निवासी पुष्पा, इटवा निवासी कमलेश, सोहजना निवासी सूरजदेवी, रामनगर निवासी संगीता, मुढ़ारी निवासी रोहित, मकरबई निवासी विवेक, बसौरा निवासी विद्या व कबरई निवासी महेंद्र अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दिलशाद, चंद्रभान, विवेक और महेंद्र की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।