फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   भिलेंखों के रख-रखाव और अपूर्ण अभिलेखों को पूर्ण करने के निर्देश

भिलेंखों के रख-रखाव और अपूर्ण अभिलेखों को पूर्ण करने के निर्देश

Tue, 05 Mar 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
भिलेंखों के रख-रखाव और अपूर्ण अभिलेखों को पूर्ण करने के निर्देश
महोबा। चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा के पुलिस उपमहानिरीक्षक अनिल कुमार राय ने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से अभिलेखों के बाबत जानकारी ली। अभिलेखों के सही रख-रखाव और अपूर्ण अभिलेखों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआईजी ने पत्र व्यवहार शाखा, वाचक कार्यालय, एएसपी कार्यालय, प्रधान लिपिक शाखा, चुनाव कार्यालय, आंकिक शाखा, सीओ कार्यालय, महिला सहायता प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, स्थानीय अधिसूचना इकाई और मानीटरिंग सेल का जायजा लिया। उन्होंने प्रधान लिपिक शाखा में लंबित पड़ी फाइलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने फील्ड यूनिट को भी देखा। संबंधित कर्मचारियों से जानकारी ली और अभिलेखों को चेक किया। उन्होंने सीसीटीएनएस शाखा का भी निरीक्षण कर सीसीटीएनएस के कार्य प्रणाली के बाबत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ, अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अवध सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंशनरों की समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश
महोबा। चित्रकूट धाम मंडल के डीआईजी पुलिस कार्यालय सभागार में पुलिस पेंशनरों के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं सुनी। डीआईजी ने पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष छत्रपाल सिंह से पेंशनरों की समस्याओं की जानकारी ली। डीआईजी ने पेंशनरों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेंशनरों के हेल्थ कार्ड बनाने के लिए समय-समय पर सम्मेलन किए जाए। पेंशनरों को संबंधित थाने के डिजिटल वालंटियर में जोड़ने के भी निर्देश दिए।

फोटो 05 एमएएचपी 12 परिचय-एसपी कार्यालय का निरीक्षण करते डीआईजी।
अपूर्ण अभिलेखों को पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed