{"_id":"5c703baabdec224bff242a14","slug":"101550859178-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवागंतुक एसपी ने थानों और पुलिस लाइन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवागंतुक एसपी ने थानों और पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबित विवेचनाओं का जल्द करें निस्तारण: एसपी
महोबा। नवागंतुक पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ ने शुक्रवार को पनवाड़ी व महोबकंठ थानों और पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों की जांच पड़ताल करते हुए लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस लाइन के निरीक्षण में असलहों व कारतूस चेक करने के बाद केंद्र प्रभारी को सुव्यवस्थित ढंग से असलहे रखने के निर्देश दिए।
थाना पनवाड़ी व महोबकंठ के निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर व सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला उत्पीड़न, भूमि विवाद, चुनाव रजिस्टर, शस्त्र रजिस्टर, आदि का निरीक्षण करने के बाद बेहतर रखरखाव की बात कही। साथ ही लंबित प्रार्थना पत्रों व विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने थानों में खोले गए रिसेप्शन कक्ष में नियुक्त कर्मियों को फरियादी की समस्या सुनने और उनका फीडबैक लेने के निर्देश दिए। लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव संबंधी कार्रवाई को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, कैश कार्यालय, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया।