फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   संगीत गायन के पेपर में

संगीत गायन के पेपर में

Fri, 08 Feb 2019 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
संगीत गायन के पेपर में
महोबा। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से गहमा गहमी के बीच शुरू हो गई। हालांकि पहले दिन प्रमुख विषय का पेपर न होने के चलते केंद्रों में भीड़ नही दिखी। प्रथम पाली में हाईस्कूल संगीत गायन में पंजीकृत 216 परीक्षार्थियों में से 208 ने परीक्षा दी जबकि आठ छात्र छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी। गुरुवार को प्रथम पाली में सुबह 8 बजे से हाईस्कूल के संगीत गायन विषय का प्रश्नपत्र कराया गया। जिले में बनाए गए 31 परीक्षा केंद्रों में हाईस्कूल संगीत गायन में पंजीकृत 216 परीक्षार्थियों में से आठ अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


डीआईओएस एमपी सिंह, बीएसए महेश प्रताप सिंह व राजकीय कालेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित तीन सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर शांतिपूर्ण परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार बोर्ड परीक्षा के पहले दिन जनतंत्र इंटर कालेज कुलपहाड़ में इंटरमीडिएट के शिक्षा शास्त्र विषय का प्रश्नपत्र द्वितीय पाली में कराया गया। जिसमें पंजीकृत 53 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। केंद्र व्यवस्थापक जेपी अनुरागी व सहायक केंद्र व्यवस्थापक जगदेव ने बताया कि कोई भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा।
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही हैं। जिसमें आडियो व वीडियो रिकार्डिंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed