{"_id":"5c571d35bdec224bc62b4e55","slug":"101549212981-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बेलाताल महोबा। सन वैली पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुतकर खूब वाहवाही लूटी। डीजे की धुन पर फिल्मी गीतों पर बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति देकर धमाल मचाया। वार्षिकोत्सव में अभिभावकों की भीड़ जुटी।
राधा कैसे न जले, आग तनमन में लगे गीत पर राखी ने नृत्य किया। दुश्मन के छक्के छुड़ाने, उंगली से सबको नचाने वाले हम हिंदुस्तान वाले गीत पर जीतेंद्र, देवेंद्र, अभिनाश, शुभ, रितुराज, आयुष, शिवांग आदि बच्चों ने प्रस्तुति दी। रिकॉडिंग डांस में रिचा, अनामिका, राखी, प्रिया और सचिन ने जमकर नृत्य किया। इसके बाद नाटक अकबर बीरबल में रितुराज, अविनाश सहित तमाम बच्चों ने किरदार निभाया।
मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होना चाहिए। इससे बच्चों में प्रतिभाओं का निखारने का मौका मिलता है। विद्यालय प्रबंधक नीरज दीक्षित, मलखान यादव, भगवत सुल्लेरे, रामकुमार श्रीवास सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
समाप्त