{"_id":"5b5b53d94f1c1b45748b75b6","slug":"101532711897-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रृद्घा, भक्ति व रामधुन के साथ संपन्न हुई गोखारगिरि परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रृद्घा, भक्ति व रामधुन के साथ संपन्न हुई गोखारगिरि परिक्रमा
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
महोबा। गुरु गोरखनाथ परिक्रमा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को ऐतिहासिक गोखारगिरि की परिक्रमा भक्ति व रामधुन के साथ हुई। परिक्रमा में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद आयोजित सत्संग में वक्ताओं ने गुरु की महिला का बखान किया।
गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली ऐतिहासिक गोखारगिरि की परिक्रमा शिवतांडव से शुरू होकर पठवा के बाल हनुमान मंदिर, कबीर आश्रम, छोटी चंद्रिका, बड़ी चंद्रिका मंदिर, नागौरिया मंदिर, काल भैरव मंदिर होते हुए शिवतांडव में हुई। इसके बाद हवन पूजन, भजन कीर्तन व सत्संग हुआ। सत्संग में वीरभूमि महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. एलसी अनुरागी ने बताया कि गोरखगिरि में 14 वर्ष के वनवासकाल के दौरान भगवान राम, लक्ष्मण व सीता के साथ आए थे। गोरखगिरि की सीता रसोई व रामकुंड आज भी इसका प्रमाण दे रहे है।
सत्संग के बाद आयोजित संगोष्ठी में पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी, जगत गुप्ता, दाऊ तिवारी ने परिक्रमा मार्ग पर सघन वृक्षारोपण कराने पर जोर दिया। इसे वन विभाग व जिला प्रशासन द्वारा रोका जाना चाहिए। परिक्रमा मार्ग में हो रहे अवैध कब्जों को रोकने के लिए प्रशासन से सहयोग की मांग की गई। कार्यक्रम में सुरेंद्र पुरवार, जगत गुप्ता, विनोद सोनी, सीताराम शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
भक्ति व रामधुन के साथ हुई गोखारगिरि परिक्रमा
- वक्ताओं ने गुरु की महिमा का किया बखान
- गोष्ठी में परिक्रमा मार्ग में हो रहे अवैध कब्जे रोकने की उठी मांग