{"_id":"69a70b3aa9da1378170b2d15","slug":"100-seater-modern-library-to-be-built-in-veerbhoomi-college-mahoba-news-c-225-1-mah1001-123049-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: वीरभूमि कॉलेज में बनेगी 100 सीटर आधुनिक लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: वीरभूमि कॉलेज में बनेगी 100 सीटर आधुनिक लाइब्रेरी
Tue, 03 Mar 2026 09:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। कॉलेज परिसर में 100 सीटर आधुनिक लाइब्रेरी बनाई जाएगी। जिसमें वाईफाई और कंप्यूटरों की सुविधा होगी। इससे छात्र-छात्राएं आसानी से पढ़ाई कर सकेंगे। लाइब्रेरी तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इससे विद्यार्थियों को जल्द ही आधुनिक लाइब्रेरी की सुविधा मिल जाएगी।
वीरभूमि महाविद्यालय शहर का एकलौता राजकीय कॉलेज हैं। कॉलेज में निशुल्क अभ्युदय कोचिंग व टैबलेब पहले से ही संचालित है। निशुल्क अभ्युदय कोचिंग में छात्र-छात्राएं सिविल सर्विस, जेईई, नीट, रेलवे, यूपी पुलिस, यूपीएसएसएससी, एससएससी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। इसके अलावा कॉलेज में स्नातक व स्नातकोत्तर की कक्षाओं में विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कॉलेज परिसर में आधुनिक लाइब्रेरी तैयार किए जाने के की बात कही थी। ताकि, छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। अब टैबलेब के बगल में स्थित हॉल में आधुनिक लाइब्रेरी स्थापित करने का काम शुरू कर दिया गया है। यहां एक बार 100 छात्र-छात्राएं बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। उधर, वीरभूमि कॉलेज के प्रो. प्रदीप कुमार का कहना है कि आधुनिक लाइब्रेरी तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही काम पूरा होगा। इसके बाद छात्र-छात्राएं आधुनिक लाइब्रेरी में अध्ययन कर सकेंगे।