फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   100 people injured in bee attack

Mahoba News: मधुमक्खियों के हमले में सौ लोग घायल

Tue, 28 Mar 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 28 Mar 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
100 people injured in bee attack
महोबा/बेलाताल। जैतपुर के दो गांवों में अलग-अलग स्थानों पर नवरात्र पर चल रहे कन्या भोज व भंडारे में पूूजा-अर्चना के दौरान लगाई गईं अगरबत्ती का धुआं उठने से पेड़ों पर छत्ते में बैठी मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इससे सौ लोग घायल हो गए। छह की हालत गंभीर होने पर सीएचसी जैतपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जैतपुर ब्लॉक के ननवारा गांव में गौड़बाबा मंदिर में कन्या भोज कराया गया। वहां पेड़ पर लगी मधुमक्खियों ने बच्चों व अन्य लोगों पर हमला बोल दिया। इससे मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। 20 लोगों के जख्मी होने पर उन्हें पास के निजी क्लीनिकों में पहुंचाया गया। वहां से लोकेश (04), पूजा (10), विशाखा (12), नीलम (22), सुखराम (18) व पुष्पा (17) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर भेजा गया। उपचार के बाद डॉक्टर ने सभी की छुट्टी कर दी।
विज्ञापन

मगरौलकलां गांव में नवरात्र पर्व पर गांव के ही दिनेश की ओर से हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाया गया। हवन-पूजन के दौरान धुआं उठने पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इससे 80 लोग घायल हो गए। सभी ने आसपास के निजी क्लीनिकों में उपचार कराया। उपचार के बाद सभी की हालत स्वस्थ बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed