फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   1.5 lakh ki loot

Mahoba News: डेढ़ लाख की नकदी से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश

Wed, 23 Nov 2022 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
1.5 lakh ki loot
अजनर/बेलाताल। नातिन की शादी के लिए बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकालकर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक का बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस बैंक और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दिन-दहाड़े हुई इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

कस्बा अजनर निवासी मुन्नीलाल अनुरागी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनकी नातिन रोली की 25 नवंबर को शादी है। जिसके लिए वह रुपये निकालने एसबीआई जैतपुर गए थे। बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे वह बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकालकर आटो से घर लौट रहे थे। मेला मैदान के पास आटो से उतरकर घर जाते समय हेलमेट लगाकर आए बाइक सवार दो बदमाशों ने नकदी से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

सीओ उमेशचंद्र व थानाध्यक्ष शिवआसरे ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज चेक कराए जा रह हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed