{"_id":"67045556662bfd35830e48c4","slug":"zero-poverty-campaign-will-be-launched-to-get-rid-of-poverty-maharajganj-news-c-206-1-go11002-133101-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गरीबी से मुक्ति दिलाने के लिए चलेगा जीरो पाॅवर्टी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गरीबी से मुक्ति दिलाने के लिए चलेगा जीरो पाॅवर्टी अभियान
Tue, 08 Oct 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 08 Oct 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले अति निर्धन परिवारों को गरीबी से मुक्ति दिलाने के लिए जीरो पाॅवर्टी अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत हर ग्राम पंचायत से चुने गए 10 से 25 अति निर्धन परिवारों को राशन कार्ड, ग्रामीण आवास, शिक्षा, किसान सम्मान निधि, श्रम योजना, बाल विकास, सेवा योजना, महिला कल्याण समेत अन्य विभागों के योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
पंचायती राज विभाग के मुताबिक शासन स्तर से टेक्नोलॉजी प्लेटफार्म विकसित किया गया है। अति निर्धन परिवारों को चिह्नित करने के लिए पंचायत सहायक, ग्राम रोजगार सेवक, समूह सखी और बीसी सखी को लगाया जाएगा। जिलाधिकारी अनुनय झा ने अभियान के तहत अति निर्धन परिवारों को डाटा फीड करने का निर्देश दिया है, जिससे कि ऐसे परिवारों को भोजन, शिक्षा, चिकित्सा व मकान की सुविधा पहुंचाई जा सके।
अति निर्धन परिवारों का डेटा जीरो पावर्टी पोर्टल पर फीड किया जाएगा। पंचायती राज विभाग के मुताबिक अभियान के तहत ग्रामीणों के बीच शासन की योजनाओं को साझा करने के साथ उनके स्कील का विकास किया जाएगा। कृषि क्षेत्र के आजीविका के नए साधनों को बताया जाएगा। इस मानकों पर होगा अति निर्धन परिवारों का चयन: निर्धन परिवारों के चयन के लिए मनक तय किए गए हैं। जिसमें गृहहीन या कच्चा मकान, भूमिहीन परिवार जिनकी आजीविका का साधन मात्र कृषि हो, दिहाड़ी कृषि मजदूरी पर आश्रित परिवार, आर्थिक तंगी वाला परिवार शामिल है।
विज्ञापन
निर्धन परिवारों को मिलेगा लाभ
ग्राम पंचायतों में चिन्हित निर्धन परिवारों को राशन कार्ड, ग्रामीण आवास, बच्चों को स्कूलों में दाखिला यूनिफार्म और किताब, चिकित्सा सुविधाए, किसान किसान सम्मान निधि, आजीविका मिशन के तहत रोजगार दिलाना, बाल विकास, महिला कल्याण आदि विभागों की योजनाओं का लाभ दिलाना शामिल हैं।
गांवों के विकास और अतिनिर्धन परिवारों को गरीबी से मुक्ति दिलाने के लिए ग्राम पंचायतों में जीरो पावर्टी अभियान चलाया जाएगा। गरीब परिवारों के सत्यापन के लिए मैं स्वयं गांवों में जाउंगा। अभियान में वृद्ध, दिव्यांग, निराश्रित महिलाओं को प्राथमिकता दिया जाएगा।
-अनुराज जैन, सीडीओ