{"_id":"5a7b58884f1c1bc83b8b5878","slug":"yuva-sells-pakodas-by-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने पकौड़े बेचकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों ने पकौड़े बेचकर किया प्रदर्शन
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
युवकों ने पकौड़े बेचकर किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तरफ से पकौड़े बेच कर रोजगार किए जाने संबंधी दिए गए बयान के खिलाफ युवकों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। कपिल देव प्रजापति के नेतृत्व में युवकों ने जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने समोसे पकौड़े बेचकर विरोध जताया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भाजपा नेतृत्व के इस तरह के बयान से नौजवानों व बेरोजगारों में नाराजगी है। भाजपा अध्यक्ष के बयान के प्रति विरोध जताने के लिए ही पीजी कॉलेज के सामने पकौड़े बेचकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान युवकों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए। लोगों ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ भी नारे लगाए। प्रदर्शन करने वालों में डॉक्टर एसएस पटेल, डॉक्टर एलबी प्रसाद, मृत्युंजय, उपेंद्र, दुर्गेश शर्मा, अमरनाथ, राजेश, मंजेश, विनय यादव, दरवेश, दिवाकर, दीपलाल भारती, प्रदीप, पवन, गोरख, दीपक, सुधाकर सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।