फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Yuva Congress burnt Jinnah's effigy

युवा कांग्रेस ने जिन्ना का पुतला जला किया प्रदर्शन

Sun, 06 May 2018 12:30 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 06 May 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Yuva Congress burnt Jinnah's effigy
युवा कांग्रेस ने जिन्ना का पुतला जला किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिला मुख्यालय के पास स्थित यूथ कांग्रेस के कार्यालय पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा पर देश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा, जिन्ना प्रकरण के बहाने सियासत चमकाने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का कहना था कि देश की जनता भाजपा की कथनी करनी जान चुकी है। देश को बांटने के लिए नेहरू - गांधी को जिम्मेदार ठहराने वालों को देश की समस्या नहीं दिख रही है। देश में महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता परेशान है। बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिल रही है। इस तरफ सरकार नहीं ध्यान दे रही है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि जिन्ना ने भोले भाले को हिंदुस्तानियों को आपस में लड़ाने का काम किया। हिंदुस्तानी कभी जिन्ना का समर्थन नहीं करेगा। इन दिनों जिन्ना की तस्वीर लगा होने की आड़ में भाजपा देश की जनता को गुमराह करते हुए अपने राजनीतिक हित साधने की कोशिश कर रही है।  इस दौरान विनोद सिंह, विराज वीर अभिमन्यु, संतोष पांडेय, सूरज गुप्ता, ऋषभ, रामबाबू, अभिषेक, अर्जुन कुमार तिवारी, सूर्य प्रताप, अरविंद कुमार, आकाश कुमार, धर्मदेव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed