फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Yuth wants emlpyments

बिन मांगे स्कूटी,लैपटॉप व स्मार्टफोन मिलें, मांगे मिले न रोजगार

Sat, 08 Jan 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Yuth wants emlpyments
‘बिन मांगे स्कूटी, लैपटॉप व स्मार्टफोन मिले, मांगे मिले न रोजगार’
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। किसी समय गरीब-किसान व मजदूरों का जीवन बदलने के नाम पर चुनाव लड़े जाते थे। अब युवाओं की तकदीर बदलने के नाम पर लड़े जा रहे हैं। चुुनाव आने की आहट से ही युवाओं के लिए वादों की भरमार होती है। इस बार भी सियासी दलों के लोग नकद भुगतान, स्कूटी, लैपटॉप, टैबलेट व स्मार्टफोन जैसे वादों के साथ मैदान में उतर रहे हैं। लेकिन, युवा खुद के लिए रोजगार व शिक्षा की सुगमता का सपना देख रहे हैं।
युवाओं के भीतर मायूसी है कि कोई भी राजनीतिक दल युवाओं को रोजगार देने की कोई ठोस पहल नहीं कर रहे हैं। युवाओं से बातचीत में पता चला कि लैपटॉप, टैबलेट व स्मार्टफोन की बात सभी दल कर रहे हैं लेकिन, रोजगार देने का वादा कोई दल नहीं कर रहा है। बीएड की छात्रा वैष्णवी जायसवाल ने कहा कि राजनीतिक दल के सदस्य व पदाधिकारी लैपटाप, स्मार्टफोन, स्कूटी के बजाय रोजगार देने की बात करें तो काफी बेहतर होगा। बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है।
विज्ञापन

बीएड की छात्रा नेहा वर्मा ने कहा कि राजनीतिक दल रोजगार दें तो स्कूटी व लैपटॉप तथा स्मार्टफोन को खुद खरीद लिया जाएगा। राजनीतिक दलों को समझना चाहिए कि उचित शिक्षा के अनुसार रोजगार की जरूरत है। बीएड की छात्रा निर्मला ने कहा कि हमें रोजगार की जरूरत है ताकि अपनी प्रतिभा से हम खुद अपनी जिम्मेदारी उठा सकें। चुनावी बैसाखी से युवाओं के स्वाभिमान पर प्रश्नचिह्न है जिसे राजनीतिक दलों के लोग खरीदने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएड छात्रा रंजना ने कहा चुनाव के दौरान लालच वाले वादे नहीं होनी चाहिए बल्कि विकास व रोजगार की बात हो तो क्षेत्र के युवाओं का भला हो सकेगा। युवा बेरोजगारी की मार खा रहा है, सिर्फ राजनीतिक दल उनका इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed