फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth will be given preference to strengthen the Congress party.

Maharajganj News: कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए युवाओं को दी जाएगी तरजीह

Sun, 04 Oct 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Youth will be given preference to strengthen the Congress party.
कांग्रेस के विधायक दल का नेता बनाए जाने पर बोले फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाए जाने के बाद फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने युवाओं को तरजीह देने की बात कही है। उनके अनुसार पार्टी की मजबूती के लिए युवा सबसे बेहतर विकल्प साबित होंगे। अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर बूथस्तर पर बैठक कर पार्टी की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाया जाएगा।
विधायक वीरेंद्र चौधरी से शनिवार को अपने साक्षात्कार में बताया कि पार्टी ने जो भूमिका दी है, वह बेहद महत्वपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती से इंडिया गठबंधन के साथ है। पार्टी गरीबों की आवाज को बुलंद करेगी। पार्टी की एकजुटता पर उन्होंने कहा कि बूथ, सेक्टर व विधानसभावार बैठकें करके नीतियों को बताया जाएगा। साथ ही युवाओं को प्राथमिकता देते हुए नई कमेटी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

सरकार प्रदेश को मॉडल बनाने की बात पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है, मुख्यमंत्री के जिले में आए दिन हत्याएं हो रही हैं। प्रदेश का किसान, युवा, बेरोजगार, व्यापारी सभी परेशान हैं। सरकार के पास विकास का कोई रोड मैप नहीं है। आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा विधान सभा में विकास को लेकर विधायक ने कहा कि कस्बे में अर्बन पीएचसी व बस स्टेशन का निर्माण कराना प्राथमिकता है, इसको लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। राजनीति के क्षेत्र में राहुल गांधी के जनसेवा व संघर्ष से काफी कुछ सीख मिलती है। राज्य सरकार को लगातार सदन में यूरिया की समस्या, कानून व्यवस्था तथा विकास के मुद्दे पर पार्टी घेर रही है। सरकार को गरीब जनता से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed