फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth of Mangal Dal will increase greenery, will plant 6135 saplings

Maharajganj News: हरियाली बढ़ाएंगे मंगल दल के युवा, लगाएंगे 6135 पौधे

Wed, 19 Jul 2023 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Youth of Mangal Dal will increase greenery, will plant 6135 saplings
महराजगंज। युवा कल्याण विभाग की ओर से संचालित होने वाले सभी 1237 मंगल दल के युवाओं की ओर से जिले में हरियाली को विकसित करने का कार्य होगा। युवा कल्याण विभाग की ओर से युवाओं के विकास के दृष्टि से नियमित रूप से कदम उठाए जाते हैं। जिले में गठित युवक मंगल दल जहां युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। वहीं महिला मंगल दल की ओर से युवतियों के झिझक को दूर करते हुए सुधारात्मक रूप से पहल की जाती है।
विज्ञापन

अब सक्रिय मिलने वाले 639 युवक मंगल दल व 598 महिला मंगल दल की ओर से पौधरोपण पर बल देकर प्रकृति व वातावरण को हरा-भरा बनाने का कार्य होगा। पौधा वन विभाग की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत सदर ब्लॉक के 98,मिठौरा के 92, घुघली व सिसवा के 101-101, निचलौल के 143,परतावल के 119,पनियरा के 126,फरेंदा के 112,बृजमनगंज के 88,धानी के 32, लक्ष्मीपुर के 96 व नौतनवां के 129 मंगल दलों की ओर से पांच-पांच पौधे लगाए जाएंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह ने बताया कि मंगल दल के युवाओंं के माध्यम से पौधरोपण कराते हुए जिले में हरियाली को विकसित करने का कार्य होगा। इससे युवाओं की सक्रियता के साथ प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed