फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth from Bahraich found at Balmiki intersection of Kasmariya

Maharajganj News: कसमरिया के बाल्मीकि चौराहे पर मिला बहराइच का युवक

Sun, 09 Feb 2025 07:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 09 Feb 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Youth from Bahraich found at Balmiki intersection of Kasmariya
सिंदुरिया (महराजगंज)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कसमरिया, खजुरिया बाल्मीकि चौराहा पर रविवार को दोपहर करीब दो बजे बहराइच का युवक भटकते हुए मिला। पूछताछ के बाद लोगों ने उसके घर वालों को मोबाइल फोन से जानकारी दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महौली बहराइच निवासी दुखी राम गोरखपुर के शाहपुर में अली के जूस की दुकान पर काम करते थे। मालिक को हार्ट में दिक्कत होने से लखनऊ इलाज कराने चला गया। दुखी राम मालिक के बेटे से पैसा लेकर महाकुंभ चले गए, लेकिन वहां न जाकर वह भटक गए। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बागापार सिंदुरिया मार्ग पर खजुरिया बाल्मीकि चौराहे पर मिले। किसी ने उनका पता पूछा तो बहराइच बताने लगे। अपनी डायरी से मोबाइल नंबर दिया तो उसके भाई गोविंद कुमार से संपर्क किया गया। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। बताया कि यह चार दिन से लापता थे और कुछ मंदबुद्धि हैं। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, दुखी राम को थाने पर रखा गया है और परिजनों को सूचित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed