फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth drowns while trying to cross river by swimming, search continues

Maharajganj News: तैरकर नदी पार करने की कोशिश में डूबा युवक, तलाश जारी

Fri, 29 Aug 2025 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns while trying to cross river by swimming, search continues
टेढ़ी गांव के रोहिन नदी में युवक की तलाश में जुटी एनडीआरएफ टीम।
लक्ष्मीपुर। पुरन्दरपुर के ग्राम पंचायत टेढ़ी में बुधवार की शाम लगभग 6 बजे अंगेश सहानी (20) रोहिन नदी में डूब कर लापता हो गया। बताया जा रहा है कि अंगेश रोज की तरह नदी के उस पार गुलहरियहवा टोला स्थित अपने दूसरे घर जा रहा था। नदी पार करते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गया।ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची एडीआरएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देर तक तलाशने के बावजूद युवक का शव बरामद नहीं किया जा सका। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी गोताखोर लगातार उसकी तलाश करते रहे लेकिन नदी की गहराई और तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। बताया जा रहा है कि अंगेश सहानी का एक घर टेढ़ी गांव में है जबकि दूसरा घर रोहिन नदी के उस पार गुलहरियहवा टोला में है। वह प्रतिदिन की तरह शाम को गुलहरियहवा जाने के लिए नदी पार कर रहा था, मगर उस पार नहीं पहुंच सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी में पानी के तेज बहाव के कारण वह थक गया। फिलहाल, गोताखोरों की टीम युवक की तलाश कर रही है। यह हादसा रोहिन नदी पर पुल के अभाव को उजागर करता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नदी पार करने के लिए कोई सुरक्षित साधन होता तो शायद यह घटना नहीं होती। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज राय ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed