फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth dies in Dubai, demand for action against agent

Maharajganj News: दुबई में युवक की मौत, एजेंट पर कार्रवाई की मांग

Sat, 08 Nov 2025 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in Dubai, demand for action against agent
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के किशुनपुर टोला टिकुलहिया निवासी सुभाष की दुबई में अज्ञात कारणों से मौत हो गई है। बृहस्पतिवार को एंबेसी से भिटौली थाने पर इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन

भिटौली थाना क्षेत्र का टिकुलहिया निवासी सुभाष दस माह पहले दुबई गया था। सात माह तक वह परिजनों के संपर्क में था। सब कुछ सामान्य था। सात माह बाद सुभाष का परिजनों का संपर्क टूट गया। उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। बताया गया है कि दुबई में ही बीते दिनों सुभाष की अज्ञात कारणों से मृत्यु हो गई। परिजनों ने स्थानीय थाना भिटौली में तहरीर दी है कि दुबई भेजने वाले एजेंट को सुभाष के बारे में पूरी जानकारी थी, लेकिन एजेंट ने मृतक के परिजनों को किसी बात की जानकारी नहीं दी। परिजनों ने एजेंट की गिरफ्तारी की मांग की है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि मृतक की मां ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों को एजेंट के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed