{"_id":"65bf8912175f9bc7610ea19b","slug":"youth-dies-during-treatment-maharajganj-news-c-206-1-mhg1003-115117-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: इलाज के दौरान युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: इलाज के दौरान युवक की मौत
Sun, 04 Feb 2024 06:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 04 Feb 2024 06:24 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुडवा उर्फ मुडकटिया निवासी अंकुर पासवान का शनिवार की शाम तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जाहिर करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के बहनोई सुनील पासवान ने बताया कि अंकुर का तीन दिन पहले किसी से गालीगलौज हुआ था। उसी रात को कुछ लोग आए और उसे उठा ले गए। जब वह वापस आया तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे। चोट देखने से ऐसा लग रहा था कि उसे किसी ने बुरी तरह से मारा पीटा है। सीओ सदर आभा सिंह ने बताया कि युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। गांव में वह हथियार लेकर घूम रहा था। इस दौरान उसकी दाे लोगों से मारपीट भी हो गई थी। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।